शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अडानी पावर (Adani Power) : महाराष्ट्र संयंत्र से बिजली उत्पादन शुरू, शेयर गिरा

अडानी पावर (Adani Power) ने टिरोड़ा संयंत्र की तीसरी इकाई से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी महाराष्ट्र स्थित टिरोडा की सुपर क्रिटिकल पावर संयंत्र की 660 मेगावाट की तीसरी इकाई से बिजली उत्पादन के लिए तैयार है। इस संयंत्र से उत्पादन शुरू होने के बाद कंपनी की कुल बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ कर 7260 मेगावाट हो गयी है।

गौरतलब है कि कंपनी 660 मेगावाट की अपनी दो उत्पादन इकाईयों की कमिशनिंग पहले ही कर चुकी है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:38 बजे 4.39% के नुकसान के साथ 42.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 जून 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!