शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) : सिप्ला मेडप्रो (Cipla Medpro) खरीदने के लिए मिली मंजूरी

दवा निर्माता कंपनी सिप्ला (Cipla) दक्षिण अफ्रीका की सिप्ला मेडप्रो (Cipla Medpro) कंपनी का पूर्ण अधिग्रहण करेगी। 

दक्षिण अफ्रीका की कंपनी सिप्ला मेडप्रो के अधिग्रहण के लिए कंपनी को दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना अथॉरिटी से मंजूरी मिल गयी है।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर 2012 में सिप्ला ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी सिप्ला मेडप्रो में 51% हिस्सेदारी खरीदने के बाद कंपनी में पूर्ण अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा था। इस अधिग्रहण के लिए कंपनी को शेयरधारकों से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। 
सिप्ला मेडप्रो ने सिप्ला के 10 दक्षिण अफ्रीकी रैंड प्रति शेयर के हिसाब से हिस्सेदारी के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। यह सौदा लगभग 488 मिलियन डॉलर के आसपास होगा। 
कंपनी की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 0.18% की कमजोरी के साथ 379.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!