शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचयूएल (HUL) का खुला प्रस्ताव (Open Offer) खुला

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) का ओपन ऑफर आज से खुल गया है। 

यूनिलीवर पीएलसी (Unilever PLC) इस ओपन ऑफर के जरिये एचयूएल में 487,004,772 शेयरों का अधिग्रहण करेगी। इस ओपन ऑफर का भाव 600 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

मीडिया खबरों के मुताबिक कंपनी ने प्रति शेयर 6 रुपये का लाभांश देने का भी ऐलान किया है। 

फिलहाल यूनिलीवर की एचयूएल में 52.48% की हिस्सेदारी है, जो इसके बाद बढ़ कर 75% हो जायेगी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर  भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 589.15 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 11:27 बजे 0.40% की कमजोरी के साथ यह 590.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 जून 2013) 




Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख