शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) : सोने की बिक्री पर लगायी रोक

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने अपने सोने के कारोबार को बंद करने का फैसला किया है।

कंपनी ने फिजिकल गोल्ड और सोने से संबंधित अपनी सभी निवेश योजनाओं को बंद कर दिया है। कंपनी ने यह फैसला सोने के आयात को कम करने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए किया है। कंपनी ने फिजिकल गोल्ड, गोल्ड फंड और किसी भी रूप में सोने की बिक्री पर रोक लगा दी है।

इसके साथ ही कंपनी ने अपनी रिलायंस गोल्ड सेविंग्स फंड (Reliance Gold Savings Fund) स्कीम पर भी रोक लगा दी है। वहीं, सोने के बदले कर्ज देने के कारोबार को भी बंद कर दिया है। हालाँकि कंपनी ने यह साफ किया कि इस फैसले का एसआईपी (SIP) निवेशकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:35 बजे 0.48% की बढ़त के साथ यह 332.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 जून 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!