शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचजीएस (HGS) ने कनाडा में नया केंद्र खोला

हिंदुजा ग्लोबल सॉल्युशंस (Hinduja Global Solutions) ने एक नया डिलीवरी केंद्र खोला है।

कंपनी का कनाडा के ओंटेरियो में यह बारहवाँ डिलीवरी केंद्र है। इस केंद्र में 350 लोगों के बैठने की क्षमता है और साथ में ग्राहकों की देखभाल संबंधी सुविधाएँ भी हैं। कंपनी का कनाडा में पिछले चार वर्षों से कम समय में यह चौथा केंद्र हैं। इस नये केंद्र के खुलने से कनाडा में 500 नौकरियों के पैदा होने की उम्मीद है। एचजीएस वैश्विक स्तर पर अग्रणी बीपीओ सेवा कंपनी है।

गौरतलब है कि 2011 में ओएलएस (OLS) का अधिग्रहण कर एचजीएस ने कनाडा के कारोबार जगत में प्रवेश किया।
शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.45% की गिरावट के साथ 300.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जून 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख