शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) ने माँगा मुआवजा

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infrastructure) ने मालदीव (Maldives) सरकार से मुआवजे की माँग की है।

कंपनी ने मध्यस्था (Arbitration) के जरिये सिंगापुर कोर्ट में मालदीव सरकार के फैसले के खिलाफ 1.4 अरब डॉलर के हर्जाने के लिए याचिका दायर की है। माले एयरपोर्ट (Male Airport) ठेके को रद्द करने से कंपनी को हुए घाटे की भरपाई के लिए मुआवजे की माँग की गयी है। 

मालदीव सरकार ने माले एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण के लिए कंपनी को 50 करोड़ डॉलर का ठेका दिया था। कंपनी को दिये गये इस 25 वर्षीय ठेके को 27 नवंबर 2012 को रद्द कर दिया गया।

गौरतलब है कि कंपनी पर गलत तरीके से ठेका हासिल करने का आरोप लगाया गया था। हालाँकि मालदीव की भ्रष्टाचार निरोधक समिति एसीसी (ACC) ने ठेका हासिल करने में किसी भी तरह की धांधली से साफ इंकार किया था।
शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.53% की कमजोरी के साथ 18.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख