शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑर्किड केमिकल्स (Orchid Chemicals) का कर्ज पुनर्गठन का फैसला

ऑर्किड केमिकल्स ऐंड फार्मास्युटिकल्स (Orchid Chemicals & Pharmaceuticals) ने अपने कर्जों के पुनर्गठन (रिस्ट्रक्चरिंग) का फैसला किया है।

नकदी के लगातार घटने और संचालन पर बढ़ते दबाव की वजह से कंपनी ने अपने कर्जों का पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के जरिये कॉर्पोरेट डेट रिस्ट्रक्चरिंग सेल (सीडीआर सेल) से संपर्क साधा है।

गौरतलब है कि कंपनी पर 500 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2800 करोड़ रुपये का ऋण हैं। 
इस खबर के बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:33 बजे 1.19% की बढ़त के साथ यह 51.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 जून 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख