शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) : 4जी डेटा सेवाओं के दाम घटाये

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपनी 4जी डेटा सेवाओं के दाम घटा दिये हैं। 

कंपनी ने अपनी 4जी डेटा सेवाओं के दाम 31% घटाने का ऐलान किया है। इस कटौती के बाद से अब बेंगलुरू, कोलकाता, पुणे और चंडीगढ़ सर्किल में कंपनी का न्यूनतम 4जी डेटा प्लान 650 रुपये से घट कर 450 रुपये हो गया है।  

कंपनी हाल ही में पंजाब और हरियाणा में अपनी 3जी सेवाओं के दामों में भी 90% तक की कटौती कर चुकी है। 
गौरतलब है कि हाल ही में वोडाफोन (Vodafone) और आइडिया (Idea) ने भी अपनी 2जी और 3जी डेटा सेवाओं में कटौती का ऐलान किया था। 
आज शेयर बाजार में भारती एयरटेल के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 3.23% के नुकसान के साथ 283.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!