शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) को मिला डब्लूएचओ (WHO) से प्रमाण-पत्र

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) को अपनी मलेरिया की दवाओं के लिए प्री-क्वालिफिकेशन प्रमाण-पत्र मिला है। 

कंपनी को मलेरिया प्रतिरोधी आर्टिमेथर ऐंड ल्यूमिफैंट्रीन (Artemether & Lumifantrine) दवा के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से प्री-क्वालिफिकेशन प्रमाण-पत्र जारी किया गया है। 

गौरतलब है कि दवाओं को प्री-क्वालिफिकेशन प्रमाण-पत्र जारी करना, डब्लूएचओ की एक सेवा है, जिसके तहत डब्लूएचओ औषधीय उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और विशेषता का आकलन करती है।
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.80% की बढ़त के साथ 858.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 जून 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!