शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's) ने बाजार में उतारी दवा

डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) ने अमेरिकी बाजार में अपनी नयी दवा पेश की है।

कंपनी ने लैमोट्रीजाइन (Lamotrigine) की 25 एमजी, 50 एमजी, 100 एमजी, 200 एमजी और 300 एमजी गोलियों को बाजार में उतारा है। यह लैमिक्टल एक्सआर (Lamictal XR) की जेनेरिक दवा है।

गौरतलब है कि कंपनी की दवा के एएनडीए (ANDA) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:57 बजे 0.39% की बढ़त के साथ यह 2,108 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख