शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरविंद रेमेडीज (Arvind Remedies) : अमेरिका में सहायक कंपनी की स्थापना

अरविंद रेमेडीज (Arvind Remedies) ने अमेरिकी बाजार में अपने कारोबार की विस्तार योजना बनायी है। 

इसी दिशा में कंपनी ने अमेरिका के न्यूजर्सी में अरविंद रेमेडीज एलएलसी (Arvind Remedies LLC) नाम से अपनी सब्सीडियरी कंपनी की स्थापना की है। इस कदम के साथ ही कंपनी अमेरिका में अपने कारोबार को बढ़ायेगी।

गौरतलब है कि कंपनी की इरुनगटुकोट्टी उत्पादन इकाई को यूएसएफडीए पंजीकरण मिलना बाकी है।
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.11% के नुकसान के साथ 26.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!