शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) को मिला ठेका

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (PGCIL) से एक ठेका मिला है।

यह ठेका 231 करोड़ रुपये का है, जिसके तहत कंपनी को विभिन्न सबस्टेशन के लिए 765 किलोवॉट ट्रांसफॉमर्स और रिएक्टरों की आपूर्ति का जिम्मा सौंपा गया है।

इस ठेके के अंतर्गत डिजाइनिंग, उत्पादन, जाँच, साइट परीक्षण, कमिशनिंग संबंधी कई कार्य शामिल हैं। परियोजना के लिए उत्पादों का निर्माण कंपनी के भोपाल स्थित संयंत्रों में किया जायेगा। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह दोपहर 12:40 बजे 1.21% के नुकसान के साथ 77.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जून 2013)  
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख