शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) को मिले ठेके, शेयर चढ़ा

कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन (Kalpataru Power Transmission) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों से नये ठेके मिले हैं। 

ये ठेके 1130 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को 500 करोड़ रुपये का ठेका जाम्बिया (Jambia) से 466 किलोमीटर लंबी 330 किलोवॉट की दो ट्रांसमिशन लाइन परियोजनाओं के लिए दिया गया है। कंपनी को मध्यप्रदेश से भी 300 करोड़ रुपये का ठेका 400 किलोवॉट की सतपुड़ा-आस्था डीसीडीएस ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए दिया गया है। 
कंपनी ने मध्यप्रदेश बिजली ट्रांसमिशन कंपनी (MPPTCL) के साथ बीओओटी (BOOT) परियोजना के तहत ट्रांसमिशन लाइन के विकास के लिए एक समझौता भी किया है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 70.35 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:10 बजे 3.95% की बढ़त के साथ यह 68.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जून 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख