शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हानुंग टॉयज (Hanung Toys) का मुनाफा घटा, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में हानुंग टॉयज टेक्सटाइल्स (Hanung Toys Textiles) का कुल मुनाफा घट कर 33 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 44 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 25% की गिरावट आयी है।

हालाँकि, इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री 14% बढ़ कर 528 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी अवधि में 464 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी की कुल आय 43% घट कर 66 करोड़ रुपये रह गयी है, जबकि पिछले साल यह 115 करोड़ रुपये रही थी।
इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 28% बढ़ कर 1783 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष 1396 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में कंपनी का शेयर 82.10 रुपये तक नीचे फिसल गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। दोपहर 1:55 बजे 18.52% के नुकसान के साथ यह 83.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जून 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख