शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) ने जापान की कंपनी से मिलाया हाथ

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स (IL&FS Transporttion Networks) ने जापान की कंपनी ईस्ट निप्पॉन एक्सप्रेसवे (East Nippon Expressway) के साथ एक संयुक्त ज्ञापन पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं। 

इस एमओयू के तहत दोनों कंपनियाँ मिल कर पीपीपी सड़क परियोजनाओं पर काम करेंगी।

इस समझौते द्वारा आईएलऐंडएफएस जापानी तकनीक और वित्त दोनों का लाभ उठायेगी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 142.10 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। हालाँकि इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन जल्द ही यह बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 3 बजे 0.89% की कमजोरी के साथ यह 144.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख