शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) के उत्पादों को मिले पेटेंट, शेयर चढ़ा

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) के दो उत्पादों को पेटेंट मिले हैं। 

कंपनी को अपने नये केमिकल इकाईयों (एनसीई) के लिए जापान और यूएसए से एक-एक पेटेंट प्राप्त हुआ है।

कंपनी के इन उत्पादों का उपयोग न्यूरोडिजेनरेटिव बीमारियों जैसे कि, अल्जाइमर और सिजफ्रेनिया आदि के इलाज के लिए किया जाता है।
ये पेटेंट 2028-2029 तक मान्य हैं। इन नये पेटेंट के साथ सुवेन को जापान से अब तक छह और अमेरिका से 12 पेटेंट मिल चुके हैं। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 25.70 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 2:07 बजे 6.01% की मजबूती के साथ यह 24.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जून 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख