शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान मोटर्स (Hindustan Motors) ने इसुजू मोटर्स (Isuzu Motors) से मिलाया हाथ

हिंदुस्तान मोटर्स (Hindustan Motors) ने जापान की कंपनी इसुजू मोटर्स इंडिया (Isuzu Motors India) के साथ एक समझौता किया है।

यह समझौता भारत में इसुजू के स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) के निर्माण के लिए किया गया है। इन वाहनों के संघटक (कम्पोनेंट) इसुजू मोटर्स द्वारा थाईलैंड से आयात किये जायेंगे, जिन्हें एचटी के चेन्नई स्थित तिरुवल्लुवर संयंत्र में एसेंबल किया जायेगा। 

गौरतलब है कि इसुजू मोटर्स इंडिया कंपनी इसुजू मोटर्स (Isazu Motors) की सब्सीडियरी कंपनी है। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 1.06% की बढ़त के साथ 7.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख