शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री 13% घटी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने जून 2013 में कुल 84,455 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने जून 2012 में 96,597 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले जून 2013 में कंपनी की बिक्री 13% घटी है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 77,002 गाड़ियाँ बेची, पिछले साल जून की तुलना में इसमें 8% की गिरावट आयी है।
इसने जून 2013 में 7453 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 43% की गिरावट आयी है। जून 2012 में कंपनी का निर्यात 13,066 रहा था।
कंपनी की पैसेंजर कारों की बिक्री 8% घट कर 65172 हो गयी है। वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों में मामूली गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 1% घट कर 6833 हो गयी है।
कंपनी की एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 23% घट कर 314 रह गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 408 दर्ज की गयी थी।  
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:13 बजे कंपनी का शेयर 0.68% की कमजोरी के साथ 1,527.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख