शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) : अमेरिकी कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अमेरिकी कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत हीरो मोटोकॉर्प अमेरिकी कंपनी एरिक बुएल रेसिंग (EBR) में 49.2% हिस्सेदारी 25 मिलियन डॉलर यानी लगभग 148 करोड़ रुपये में खरीदेगी। कंपनी ने यह सौदा अपनी सब्सीडियरी एचएमसीएल (HMCL) के द्वारा किया है। 

इस सौदे के तहत पहले चरण का 1.5 करोड़ डॉलर का निवेश 28 जून 2013 को किया जा चुका है, जबकि 1 करोड़ डॉलर का दूसरे चरण का निवेश लगभग नौ महीनों के भीतर किये जाने की उम्मीद है। 
शेयर बाजार में कंपनी का शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:37 बजे 1.16% की मजबूती के साथ यह 1,681.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख