शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री घटी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने जून 2013 में कुल 38,092 वाहन बेचें हैं।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 41,322 वाहन बेचें थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 8% की गिरावट हुई है।  

घरेलू बाजार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने बीते वर्ष 38,951 वाहनों के मुकाबले 36,207 वाहन बेचें। इस तरह कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 7% घटी है।
कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री 13% घट कर 17,232 हो गयी है, जबकि पिछले साल मई में कंपनी ने 19,792 यात्री वाहन बेचे थे। जून 2013 में कंपनी के निर्यात में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 1885 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 2371 के मुकाबले 20% कम है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:18 बजे 0.66% की कमजोरी के साथ यह 960.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!