शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री मामूली घटी

भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की जून माह की कुल बिक्री में 3% की गिरावट आयी है।

कंपनी ने जून 2013 में 1,64,128 दोपहिया वाहन बेचे हैं, जबकि पिछले साल जून 2012 में कंपनी ने 1,68,693 वाहन बेचे थे।

कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी 5% की गिरावट आयी है। पिछले साल जून में 1,65,438 की तुलना में इस साल कंपनी ने 1,57,351 वाहन बेचें हैं। 
मोटरसाइकिल की बिक्री में भी गिरावट दर्ज हुई है। जून 2013 में मोटरसाइकिल की बिक्री 4% गिर कर 59,015 पर रही है। वहीं पिछले साल यह 61,274 रही थी।
हालाँकि कंपनी के कुल निर्यात में 32% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 26,047 हो गया है वहीं पिछले साल इसी दौरान यह 19,750 रहा था।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोहर 1:47 बजे 1.52% की बढ़त के साथ यह 33.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2013) 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!