शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 18% घटी

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की जून महीने की बिक्री घट कर 52,708 हो गयी है। 
जून 2012 में कंपनी की कुल बिक्री 64,341 रही थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में 18% की गिरावट दर्ज हुई है। 
इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री भी 16% घट कर 48,712 रह गयी है, जो कि जून 2012 में 58,270 रही थी।
जून 2013 में कंपनी का निर्यात भी 34% घटा है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 3996 गाड़ियाँ निर्यात की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का निर्यात 6071 रहा था। 
कंपनी की यह खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 2.91% की मजबूती के साथ 289.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!