शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रह्मपुत्र इन्फ्रा (Brahmaputra Infra) को एनटीपीसी (NTPC) से मिला ठेका

ब्रह्मपुत्र इन्फ्रास्ट्रक्चर (Brahmaputra Infrastructure) के संयुक्त उपक्रम (JV) को एक ठेका मिला है।

कंपनी को 5338.42 करोड़ रुपये का यह ठेका एनटीपीसी (NTPC) की ओर से दिया गया है, जिसके तहत कंपनी को झारखंड के हजारीबाग में कोयला खदान ब्लॉक का संचालन व विस्तार करना है। 

गौरतलब है कि कंपनी को यह ठेका अपनी कंसोर्टियम कंपनियों बीएलए प्रोजेक्ट्स (BLA Projects) और जीएससीओ इन्फ्रास्ट्रक्चर (GSCO Infrastructure) के साथ मिला है। 
कंपनी की यह खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 70.40 रुपये के निचले स्तर तक पहुँच गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। यह 4.99% के नुकसान के साथ 70.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2013)    

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख