शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री 14% घटी

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की जून 2013 की बिक्री 295,749 रही है।

पिछले वर्ष जून 2012 में यह 345,162 रही थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में 14% की गिरावट दर्ज हुई है। 

कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में भी साल-दर-साल 20% की गिरावट हुई है। जून 2012 में 318,377 की तुलना में इस बार यह घट कर 254,544 रह गयी है
हालाँकि, इस दौरान बजाज ऑटो की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 54% बढ़ कर 41,205 हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 26,785 रही थी। इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 14% की गिरावट रही। जून 2012 के 116,062 इकाइयों के मुकाबले इस बार निर्यात 120,399 रहा है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। सुबह 10:43 बजे 0.32% की कमजोरी के साथ यह 1,917 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!