शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) : माइग्रेन (Migraine) की दवा को मिली अंतिम मंजूरी

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को अपनी दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को रिजैट्रिप्टन बेंजोएट (Rizatriptan Benzoate) की 5 एमजी और 10 एमजी गोलियों के उत्पादन और बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी दी गयी है। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी अपने इस उत्पाद को अब जल्द ही बाजार में उतारेगी।

गौरतलब है कि यह मैक्साल्ट (Maxalt) की जेनेरिक दवा है, जिसका इस्तेमाल व्यस्कों में माइग्रेन के इलाज में किया जाता है।    
इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर हरे निशान पर लौट आया। शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 12 बजे 0.19% की बढ़त के साथ यह 187.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख