शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) की दवा को मिला पेटेंट

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) की एक दवा को जापान (Japan) से पेटेंट मिला है। 

कंपनी की एंटीबायोटिक दवा एलोरेस (Elores) को जापान के पेटेंट कार्यालय की ओर से इसे जारी किया गया है। एलोरेस एक एंटीबायोटिक सहायक इकाई (AEE) है। वर्ष 2015 के अंत तक इसे बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है। कंपनी की इस दवा से अगले पाँच वर्षों में 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

गौरतलब है कि एलोरेस को भारतीय बाजार में इस साल जनवरी में उतारा जा चुका है।  

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 276.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह 2.06% की मजबूती के साथ 265.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2013)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख