शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने टाइम्स ऑफ मनी (Times of Money) से मिलाया हाथ

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने टाइम्स ऑफ मनी (Times of Money) के साथ एक समझौता किया है।

यह समझौता सभी अप्रवासी (एनआरआई) नागरिकों को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर सुविधा प्रदान करने के लिए किया है। बैंक ने अमेरिका, यूके, सिंगापुर और खाड़ी देशों समेत कुल 23 देशों में रहने वाले एनआरआई नागरिकों के लिए यह ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत इन 23 देशों में रहने वाले एनआरआई पैसा ट्रांसफर करने के लिए कर्नाटक बैंक की वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि टाइम्स ऑफ मनी ऑनलाइन मनी ट्रांसफर सेवा प्रदान कराने वाली संस्था है। 

बैंक की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 4.49% के नुकसान के साथ 108.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख