शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadhav Engineering) को डीएमआरसी (DMRC) से मिला ठेका, शेयर टूटा

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) के संयुक्त उपक्रम (JV) को एक ठेका मिला है। 

कंपनी को 221.86 करोड़ रुपये का यह ठेका दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से दिया गया है। इस ठेके के तहत कंपनी को दिल्ली एमआरटीएस के तीसरे चरण के मुंडका-बहादुरगढ़ कॉरिडोर पर तीन एलेवेटिड स्टेशनों पर आर्किटैक्चर, जल आपूर्ति, स्वच्छता, नालियों और मरम्मत संबंधी कार्य करने हैं। इस संयुक्त उपक्रम में कंपनी की 40% की भागीदारी है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। हालाँकि इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन जल्द ही बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 2:33 बजे 8.50% के नुकसान के साथ यह 85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!