शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचयूएल (HUL) का खुला प्रस्ताव (Open Offer) 67.5% सब्सक्राइब, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) का खुला प्रस्ताव 67.5% सब्सक्राइब हुआ है।

यूनिलीवर अपनी भारतीय इकाई एचयूएल में 22.52% हिस्सेदारी खरीदने के लिए यह खुला प्रस्ताव लेकर लेकर आयी थी। कंपनी की एचयूएल में अपनी 52.48% हिस्सेदारी बढ़ाकर 75% किये जाने की योजना थी, लेकिन कंपनी का ओपन ऑफर 67.5% सब्सक्राइब होकर बंद हुआ। 

इस खुला प्रस्ताव के बाद कंपनी की एचयूएल में हिस्सेदारी 52.48% से बढ़ कर 67.28% हो गयी है। कंपनी ने एचयूएल के प्रति शेयर 600 रुपये का भाव तय किया था।
गौरतलब है कि इस ओपन ऑफर के जरिये 32 करोड़ शेयर खरीदे गये हैं।
शेयर बाजार में एचयूएल के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। आज बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 631.95 रुपये तक ऊपर चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11:23 बजे 1.41% की मजबूती के साथ 609.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख