शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को तमिलनाडू से मिला ठेका

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को एक ठेका मिला है। 

कंपनी को यह ठेका तमिलनाड़ू सरकार की ओर से दिया गया है, जिसके तहत कंपनी को तमिलनाडू के इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (IRT) के लिए 2,610 बसों की सुपुर्दगी करनी है। 

गौरतलब है कि अशोक लेलैंड हिंदुजा समूह (Hinduja Group) की कंपनी है।
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है, इसलिए इस खबर का कंपनी के  शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.54% की कमजोरी के साथ 18.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!