शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) : केन्या (Kenya) बाजार में प्रवेश

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अफ्रीकी बाजार में प्रवेश कर लिया है। 

कंपनी ने अफ्रीका में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए केन्या में अंतरराष्ट्रीय असेंबली इकाई की स्थापना की है, जिसके साथ ही कंपनी ने इसका संचालन भी शुरू कर दिया है।

कंपनी ने केन्या में अपने उत्पाद बेचने के लिए अफ्रीकी कंपनी राइस ईस्ट अफ्रीका (Rice Est Africa) के साथ साझेदारी भी की है।

उम्मीद है कि कंपनी अगले सप्ताह तक बुर्किना फासो (Burkina Faso) और आइवरी कोस्ट (Ivory Coast) के संयंत्रों में भी उत्पादन शुरू कर देगी। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.47% की कमजोरी के साथ 1,646.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!