शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेवेली लिग्नाइट (Neyveli Lignite) : कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेश (Neyveli Lignite Corporation) के कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है।

कंपनी प्रबंधन और यूनियन संघ के बीच हुए एक आपसी समझौते के बाद कर्मचारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को खत्म कर दिया। हड़ताल समाप्ति के साथ ही कंपनी का उत्पादन और संचालन सुचारू रूप से चालू हो गया है।

गौरतलब है कि विनिवेश के फैसले के खिलाफ कंपनी के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये थे। सरकार ने कंपनी में अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया था, जिसका कर्मचारी संघ पुरजोर विरोध कर रहा था। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.10% के नुकसान के साथ 58.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2013)


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!