शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरकॉम (RCom) : रियल एस्टेट कारोबार का डीमर्जर, शेयर चढ़ा

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने अपने रियल एस्टेट कारोबार को अलग करने (डीमर्जर) का फैसला किया है। 
कंपनी के बोर्ड निदेशकों ने कंपनी के रियल एस्टेट कारोबार को अलग करने के फैसले पर मुहर लगा दी। इस मंजूरी के बाद कंपनी का रियल एस्टेट कारोबार रिलायंस प्रॉपर्टीज (Reliance Properties) के नाम से अलग कंपनी के रूप में जाना जायेगा।
कंपनी की यह नयी इकाई शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी। रिलायंस प्रॉपर्टीज का मूल्यांकन 2 अरब डॉलर यानी लगभग 12,000 करोड़ रुपये आंका गया है। 
शेयर बाजार में आरकॉम के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। बीएसई में कंपनी का शेयर 148 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:55 बजे 6.34% की मजबूती के साथ यह 144.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख