शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्योति स्ट्रक्चर्स (Jyoti Structures) को मिले ठेके, शेयर चढ़ा

ज्योति स्ट्रक्चर्स (Jyoti Structures) को कई देशों से निर्यात ठेके मिले हैं। 
ये ठेके 1200 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को केन्या, तंजानिया, नामीबिया, नाइजीरिया, फिलिपिंस और तजाकिस्तान आदि देशों से ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों के निर्माण के लिए दिये गये हैं, जिसमें इंजीनियरिंग, टावर जाँच आदि कार्य शामिल हैं। इसमें 3600 मेगावाट टावरों के निर्माण और आपूर्ति से जु़ड़े ठेके भी शामिल हैं। 
शेयर बाजार में कंपनी का शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 22.70 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 12:41 बजे 5.12% की मजबूती के साथ यह 21.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख