शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेवेली लिग्नाइट (Neyveli Lignite) : कोयला ब्लॉकों का आबंटन, शेयर चढ़ा

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (Neyveli Lignite Corporation) को कोयला ब्लॉकों का आबंटन किया गया है। 

कोयला मंत्रालय ने कंपनी की बिजली परियोजनाओं के लिए 2 कोयला ब्लॉक आबंटित किये हैं। कंपनी के तमिलनाडू और उत्तर प्रदेश स्थित बिजली परियोजनाओं के लिए इन्हें आबंटित किया गया है।

कंपनी तमिलनाडू के नागापट्टनम जिले के श्रीकालि में 4000 मेगावाट के बिजली संयंत्र की स्थापना की भी योजना बना रही है। इस संयंत्र को दो चरणों में पूरा किया जायेगा, पहले चरण में कंपनी 10395 करोड़ रुपये की लागत से 1980 मेगावाट बिजली परियोजना की स्थापना करेगी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 60.55 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:36 बजे 2.06% की मजबूती के साथ यह 59.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख