शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) : कार्बन क्रेडिट के लिए मिली मंजूरी, शेयर चढ़ा

रिलायंस पावर (Reliance Power) की राजस्थान परियोजना को यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कंवेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी की राजस्थान स्थित 100 मेगावाट कन्संट्रेटेड सोलर पावर (सीएसपी) परियोजना को यूएनएफसीसीसी  के तहत कार्बन क्रेडिट के लिए मंजूरी दे दी गयी है। सीडीएम के पास पंजीकृत यह विश्व की सबसे बड़ी सीएसपी परियोजना है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 73.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:54 बजे 2.52% की मजबूती के साथ यह 73.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!