शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एडुकॉम्प सॉल्युशंस (Educomp Solutions) : कर्ज रीस्ट्रक्चरिंग का फैसला

एडुकॉम्प सॉल्युशंस (Educomp Solutions) ने अपने कर्जों के पुनर्गठन (रीस्ट्रक्चरिंग) का फैसला किया है।

नकदी के लगातार घटने और संचालन पर बढ़ते दबाव की वजह से कंपनी ने अपने कर्जों के पुनर्गठन के लिए कर्जदारों से बातचीत की प्रक्रिया में है, जिसके तहत कंपनी ने कॉर्पोरेट डेट रीस्ट्रक्चरिंग सेल (सीडीआर सेल) से संपर्क साधा है। कंपनी अपने के-12 कारोबार का कर्ज पुनर्गठन भी करेगी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। बीएसई में कंपनी का शेयर 37.25 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1:20 बजे 9.88% की मजबूती के साथ 37.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख