शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेन्सार टेक (Zensar tech) ने जारी किया स्पष्टीकरण

जेन्सार टेक्नोलॉजीज (Zensar technologies) ने अधिग्रहण संबंधी खबरों पर सफाई दी है। 

कंपनी ने दो अमेरिकी फर्मों के साथ अधिग्रहण के लिए चल रही बातचीत पर स्पष्टीकरण देते हुए ऐसे किसी समझौते से साफ इंकार किया है। हालाँकि कंपनी के मुताबिक इस संदर्भ में बातचीत चल रही है, लेकिन अभी किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुँचा जा सका है। 

गौरतलब है कि ऐसी खबर थी कि कंपनी ने अमेरिका की कुछ फर्मों के साथ अधिग्रहण संबंधी एक समझौता किया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:32 बजे 0.08% की बढ़त के साथ यह 251 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!