शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) : पुराने दामों पर गैस आपूर्ति, शेयर गिरा

मीडिया खबरों के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को बकाया गैस की आपूर्ति पुराने दामों पर ही करने का निर्देश दिया है।

वित्त मंत्रालय ने कंपनी को 4.2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर ही बकाया प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने की बात कही है। 

गौरतलब है कि हाल ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने प्राकृतिक गैस की कीमत 4.2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 8.4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दी थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 839.40 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। हालाँकि कारोबार के अंत में यह अपने निचले स्तर से ऊपर उठने में कामयाब रहा। यह 1.76% के नुकसान के साथ 858 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2013) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख