शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) की बिक्री 26% बढ़ी

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में टाटा स्टील (Tata Steel) का कच्चा इस्पात उत्पादन बढ़ कर 24.64 लाख टन हो गया है। 
बीते वर्ष की समान तिमाही में यह 20.53 लाख टन दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के कच्चा इस्पात उत्पादन में 20% की वृद्धि हुई है।
अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के बिक्री योग्य इस्पात का उत्पादन 23.3% बढ़ कर 21.45 लाख टन हो गयी है, जो की पिछले साल की समान अवधि में 17.40 लाख टन रही थी।
इस अवधि में कंपनी की बिक्री 26.5% बढ़ कर 20.05 लाख टन दर्ज हुई है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 15.85 लाख टन रही थी। 
शेयर बाजार में टाटा स्टील के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 1.97% की कमजोरी के साथ यह 256.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!