शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) : उत्पादन बंद, शेयर चढ़ा

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने घटती माँग के बीच उत्पादन बंद करने का फैसला किया है। 

कंपनी ने अपने उत्पादों की घटती माँग और बिक्री की वजह से उत्पादन संयंत्रों में आठ दिनों के लिए उत्पादन बंद कर दिया है।

इस दौरान एमऐंडएम की सब्सीडियरी कंपनी महिंद्रा व्हीकल मैन्यूफैक्चर्स (Mahindra Vehicle Manufacturers) के चाकण स्थित उत्पादन संयंत्र में भी उत्पादन बंद रहेगा। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बाजार खुलते ही बीएसई में कंपनी का शेयर 929 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 10:45 बजे 1.33% की बढ़त के साथ यह 924 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख