शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को 650 करोड़ रुपये का नोटिस

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को दूरसंचार विभाग (DoT) से एक नोटिस मिला है।
कंपनी को 650 करोड़ रुपये के जुर्माना राशि के भुगतान के लिए यह नोटिस दिया गया है। कंपनी ने इसे बेहद निराशाजनक करार देते हुए इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। 
गौरतलब है कि वर्ष 2003 से 2005 के दौरान 13 सेवा क्षेत्रों में रोमिंग नियमों का उल्लंघन करने पर भारतीय एयरटेल पर 650 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी ने 2005 तक अपने ग्राहकों को स्थानीय कॉल की दरों पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कॉल करने की सुविधा जारी रखी, जबकि कंपनी को 2003 में ही इसे बंद करने का आदेश दिया गया था। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर दोपहर 12:07 बजे 2.29% की बढ़त के साथ 297.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!