शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) : उड़ीसा परियोजना से उत्पादन शुरू

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infrastructure) ने उड़ीसा ताप बिजली संयंत्र को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है।

कंपनी की उड़ीसा स्थित ताप बिजली संयंत्र की 350 मेगावाट की दूसरी इकाई को ग्रिड से जोड़ दिया गया है। 

कंपनी इस संयंत्र की 350 मेगावाट क्षमता वाली पहली इकाई का पहले ही संचालन कर चुकी है। ग्रिड से जोड़े जाने के साथ ही कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़ कर 1836 मेगावाट तक पहुँच जायेगी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:05 बजे 2.57% की बढ़त के साथ यह 17.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!