शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसटीसी (STC), आईटीडीसी (ITDC) के विनिवेश को मिली मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आज दो कंपनियों के विनिवेश को मंजूरी दी है।

सीसीईए ने स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (STC) और इंडियन टूरिज्म डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन (ITDC) में विनिवेश को हरी झंडी दिखा दी है। सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये एसटीसी में 1.02% और आईटीडीसी में 5% हिस्सेदारी बेचेगी। सरकार को इस विनिवेश से लगभग 30 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। 

गौरतलब है कि वर्तमान में सरकार की एसटीसी में 91.02% और आईटीडीसी में 92.11% हिस्सेदारी है। 
शेयर बाजार में इस खबर के बाद एसटीसी का शेयर बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। बीएसई में कंपनी का शेयर 95.15 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 2:32 बजे 3.85% के नुकसान के साथ यह 101.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2013)
 
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख