शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरकॉम (RCom) : सिक्योरिटाइजेशन प्रक्रिया संपन्न

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) के साथ सिक्योरिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरा ली है।

कंपनी ने रिलायंस जियो के साथ हुए 1200 करोड़ रुपये के इंटर-सिटी फाइबर सौदा के लिए भारतीय और विदेशी बैंकों के माध्यम से इस प्रक्रिया को पूरा किया। आरकॉम सिक्योरिटाइजेशन से प्राप्त इस पूँजी का इस्तेमाल अपना कर्ज घटाने के लिए करेगी। 

गौरतलब है कि आरकॉम ने रिलायंस जियो इन्फोकॉम के साथ एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत रिलायंस जियो अपनी 4जी सेवाओं के लिए 1,20,000 किलोमीटर तक फैले आरकॉम के फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क का इस्तेमाल करेगी। 
रिलायंस जियो इन्फोकॉम, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सब्सीडियरी कंपनी है।
आज शेयर बाजार में आरकॉम के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 143.65 रुपये तक ऊपर चला गया। यह 1.21% की बढ़त के साथ 141.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!