शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीजीआर एनर्जी (BGR Energy) को 1573 करोड़ रुपये का ठेका

बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स लिमिटेड (BGR Energy Systems Ltd) को सुपर थर्मल पावर परियोजना के लिए एक ठेका मिला है।
यह ठेका 1573 करोड़ रुपये का है। कंपनी उड़ीसा राज्य के जासरगुडा जिले में स्थापित होने वाले उड़ीसा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन के साथ मिल कर  2 x 660 मेगावाट क्षमता के कोयला आधारित सुपर थर्मल पावर परियोजना पर कार्य करना है। 
शेयर बाजार में बीजीआर एनर्जी के शेयर में तेजी का रुख रहा। ठेका मिलने की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 126.26 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 4.04% की बढ़त के साथ यह 124.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख