शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सी ऐंड सी कंस्ट्रक्शन (C & C Constructions) को 333.76 करोड़ रुपये के ठेके

सी ऐंड सी कंस्ट्रक्शन (C & C Constructions) को जून 2013 तिमाही के दौरान 5 ठेके हासिल हुए हैं।
इस दौरान कंपनी और उसके संयुक्त उपक्रम को कुल 333.76 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। यह ठेके रोड और बिल्डिंग निर्माण कार्य से संबंधित हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इरकॉन इंटरनेशनल और बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से यह ठेके प्राप्त हुए हैं। 
शेयर बाजार में सी ऐंड सी कंस्ट्रक्शन के शेयर में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 28.95 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 3.58% की बढ़त के साथ यह 28.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख