शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) का मुनाफा मामूली घटा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) का मुनाफा 6% घटा है।

इस दौरान बैंक का मुनाफा घट कर 115 करोड़ रुपये रह गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 123 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

हालाँकि, अप्रैल-जून 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय 17% बढ़ कर 1343 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1144 करोड़ रुपये रही थी।
बैंक के नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 1.49% के नुकसान के साथ 23.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!