शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का मुनाफा 22% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का मुनाफा बढ़ कर 1409 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में यह 1154 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 22% की बढ़ोतरी हुई है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय 16% बढ़ कर 9059 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 7818 करोड़ रुपये रही थी।
आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में इस खबर के बाद बैंक का शेयर भाव 1,247 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह 3.83% की बढ़त के साथ 1,238.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!