शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूको बैंक (Uco Bank) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में यूको बैंक (Uco Bank) के मुनाफे में 41% की वृद्धि हुई है। 

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 511 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 362 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय 6% बढ़ कर 4669 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 4407 करोड़ रुपये रही थी।
आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। इस खबर के बाद बीएसई में बैंक का शेयर 67.35 रुपये तक नीचे चला गया। यह 6.12% के नुकसान के साथ 69.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!